जय माता जी लेट्स रॉक: प्रॉपर फैमिली ड्रामा है टीकू तलसानिया की फिल्म, हंसी-मजाक के साथ है एक स्पेशल मैसिज

Jai Mata Ji-let's Rock : 9 मई 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म एक जबरदस्त फॅमिली ड्रामा है जो आपको हंसा हंसा कर लोटपोट कर देगा और साथ ही इमोशनल सीन्स से आपकी आंखों को नम भी कर देगा। तो आइए इस रिव्यू में जानते हैं कैसी है यह फिल्म

Jai Mata Ji-let's Rock : गुजराती सिनेमा को नई उड़ान देने के लिए लेटेस्ट फिल्म जय माता दी लेट्स रॉक रिलीज हो गई है। रिजनल सिनेमा को आगे ले जाती इस फिल्म ने अपनी मेहनत से दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म एक प्रापर फैमिली ड्रामा है, इसी के साथ इसके एक खास संदेश भी छिपा हुआ है। आज 9 मई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अगर इसे देखने का मन बना रहे हैं तो एक बार रिव्यू पढ़कर जाइए।

Jai Mata Ji-let's Rock

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक 80 साल की महिला के जीवन में अचानक आए बदलाव के ऊपर है। एक सरकारी योजना के कारण वह बुजुर्ग महिला अचानक से अमीर बन जाती है, और उसके सामने कई मजेदार ऑप्शन आते हैं जिससे वह इन पैसों का इस्तेमाल कर सकती है। जैसे - अपने बेटों और बहुओं से बदला लेना, अपने पुराने प्यार से मिलना, एक शानदार अमीरों वाला जीवन जीना या वह सबकुछ पा लेने की चाहत जो पैसों की कमी के चलते उसे जीवन में नहीं मिल पाया। और इन्ही परिस्थितियों में निकलती है कॉमेडी जो आपको हंसने पर मजबूर कर देगी। साथ ही फिल्म में कि ऐसे सीन्स भी देखने को मिलेंगे जिन्हे देखकर महसूस होगा कि अरे ऐसा तो मेरे परिवार में भी हुआ था और आप सहज ही फिल्म से जुड़ जाएंगे। फिल्म के कुछ सीन्स आपको इमोशनल कर देंगे और आप इस फिल्म से करीब से जुड़ पाएंगे।

End of Feed