Jaat On OTT: इस दिन ऑनलाइन रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म, जानिए तारीख

Sunny Deol's Jatt on OTT: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल की 'जाट' 10 अप्रैल के दिन रिलीज हुई थी। ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक मेकर्स अब सनी देओल की फिल्म 'जाट' को नेटफ्लिक्स पर पेश करने का मन बना चुके हैं। आइए देखें यह मूवी किस दिन ऑनलाइन रिलीज होने वाली है।

Sunny Deol's Jatt on OTT: 90 के दशक के एक्शन स्टारर सनी देओल (Sunny Deol) का फिल्मी करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 'गदर 2' (Gadar 2) की सफलता के बाद से ही सनी देओल को एक के बाद एक नए-नए प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं। 10 अप्रैल के दिन सनी देओल की फिल्म 'जाट' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब सनी देओल के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सनी देओल स्टारर 'जाट' की ऑनलाइन रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि यह मूवी किस दिन ऑनलाइन रिलीज होने वाली है।

Sunny Deol's Jatt on OTT

इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी सनी देओल की 'जाट'

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी देओल की फिल्म 'जाट' की स्ट्रीमिंग 5 जून से नेटफ्लिक्स पर होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि प्लेटफॉर्म और सनी देओल की फिल्म के मेकर्स ने अभी तक रिलीज डेट के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है। फैन्स लंबे समय से सनी देओल की एक्शन थ्रिलर 'जाट' को घर बैठे देखने के लिए बेताब हैं।

End of Feed