वेब सीरीज

क्या बनेगा हीरामंडी का पार्ट 2 ! Sanjay leela Bhansali ने दिया दो टूक जवाब

Sanjay Leela Bhansali on Heeramandi 2: लोगों को हीरामंडी इतनी ज्यादा पसंद आई कि सभी इसके पार्ट 2 को देखना चाहते हैं। हीरामंडी का पार्ट 2 बनेगा या नहीं इसकी जानकारी आप खुद संजय लीला भंसाली ने दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Sanjay Leela Bhansali on Heeramandi 2

Sanjay Leela Bhansali on Heeramandi 2: संजय लीला भंसाली( Sanjay Leela Bhansali) की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनों हर जगह छाई हुई है। सोशल मीडिया हो या खबरे हर जगह हीरामंडी का बोलबाला नजर आ रहा है। सीरीज को रिलीज हुए पूरे 14 दिन हो गए हैं और अब यह अब तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज में शामिल हो गई है। लोगों को सीरीज इतनी ज्यादा पसंद आई कि सभी इसके पार्ट 2 को देखना चाहते हैं। हीरामंडी का पार्ट 2 बनेगा या नहीं इसकी जानकारी आप खुद संजय लीला भंसाली ने दी है।

संजय लीला भंसाली इन दिनों हीरामंडी का प्रमोशन जमकर कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय ने शो के पार्ट 2 पर अपडेट दी है। न्यूज 18 से बातचीत करते हुए संजय लीला भंसाली ने बताया कि हीरामंडी का पार्ट 2 बनेगा या नहीं। उन्होंने कहा कि मैं इस सीरीज का सपना पिछले 20 साल से देख रहा हूं। हर फिल्म के बाद मैं हीरामंडी के बारे में सोचता था। आखिरकार यह सीरीज बन गई, भगवान ने का शुक्र है कि यह अच्छे से बन गई। इसके लिए जी-जान से मेहनत की है। हीरामंडी अब कभी दोबारा नहीं बन सकती , न ही मैं इसका दूसरा भाग बनाउंगा। क्योंकि ऐसा एक बार होता है, हर खूबसूरत चीज पहली बार ही बनती है। इस बात से संजय लीला भंसाली ने साफ कर दिया है कि हीरामंडी का भाग 2 नहीं बनेगा।

बताते चले कि हीरामंडी कई साल की मेहनत का नतीजा है इसके लिए संजय ने बारीक से बारीक चीज को बड़ी ध्यान से किया है। सीरीज में मनीष कोइराला( Manisha Koirala ) , सोनाक्षी सिंह ( Sonakshi Sinha) , अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, शर्मीन सेगल, अध्ययन सुमन, फरदीन खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में है। सीरीज की कहानी आजादी से पहले लाहौर के हीरामंडी इलाके से जुड़ी हुई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article