समय रैना को सता रही है जम्मू में रह रहे पापा की चिंता, कॉमेडियन ने बताया- 'उन्होंने आखिरी गुड नाइट बोलने के लिए किया फोन'

Samay Raina's Father in Jammu: कॉमेडियन समय रैना ने पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पिता इस वक्त जम्मू में हैं। समय ने अपने पिता के साथ हुई बातचीत का किस्सा भी शेयर किया जिसमें उनके पापा ने जम्मू में चल रहे हालातों पर बात की। आइए बताते हैं समय ने क्या-क्या बताया।

Samay Raina's Father in Jammu: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते देशवासियों में डर का माहौल है। बीती रात पाकिस्तान ने जम्मू पर हमला कर दिया जिसके बाद युद्ध की स्तिथि बन गई है। अब देश के लोगों को जम्मू में रह रहे हैं अपने दोस्त और रिश्तेदारो की चिंता सता रही है। कॉमेडियन समय रैना( Samay Raina) जो खुद कश्मीर के रहने वाले हैं, उनके पिता इन दिनों जम्मू में हैं। समय रैना ने पापा से हुई अपनी आखिरी बातचीत का किस्सा सुनाया और बताया अब वह जम्मू में कैसे हैं।

Samay Raina's Father in Jammu

बीती रात जम्मू में चल रही गोलाबारी के बीच समय रैना( Samay Raina) के पिता ने उन्हें फोन किया। कॉमेडियन ने बताया कि पापा ने मुझे आखिरी गुड नाइट बोलने के लिए फोन किया था। लेकिन उनकी आवाज में जो शांति थी जो विश्वास था उसे देखकर लग रहा था कि वह सेफ हैं। पापा ने बताया कि तुम आराम से सो जाओ क्योंकि यहाँ पर इंडियन आर्मी ने सब संभाल रखा है। यहां पर सभी सेफ हैं। समय ने आगे लिखा कि मैं अपनी लाइट बंद कर ही रहा था कि मैंने देखा पड़ोस में एक घर की लाइट ऑन है। जिसे देखकर मुझे लगा कि क्या इनका कोई परिवार का सदस्य भी जम्मू में होगा। या कोई सदस्य सेना में अपनी सेवा दे रहा होगा, लगता है आज यह भी सारी रात परेशान रहने वाले हैं। भारतीय सेना की हिम्मत और बलिदान को मेरा नमन, गुड नाइट।

End of Feed