इंडियाज गॉट लैटेन्ट पर हुए विवाद के बाद पहली बार नजर आए रणवीर अल्लाहबादिया, कैमरे से मुंह छिपाते हुए बैठे गाड़ी में

Ranveer Allahbadia Spotted: इंडियाज गॉट लैटेन्ट पर हुए विवाद के बाद रणवीर अल्लाहबादिया मुंबई साइबर सेल के बाहर स्पॉट हुए। जहां उन्होंने कैमरा देखते ही अपना मुंह छिपा लिया। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी आए थे। दोनों अपना बयान दर्ज करने पहुंचे थे। दोनों की वीडियो सामने आई है

Ranveer Allahbadia Spotted: हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) मुंबई साइबर सेल के बाहर नजर आए। इंडियाज गॉट लैटेन्ट पर हुए विवाद के बाद रणवीर पहली बार मीडिया के सामने दिखाई दिए। । रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी महाराष्ट्र साइबर सेल मुख्यालय पहुंचे थे, जहां दोनों इंडियाज गॉट लैटेन्ट मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।

Ranveer Allahabadia Spotted

बढ़ते विवाद को देखते हुए आशीष चंचलानी ( Aashish Chanchlani) और रणवीर अल्लाहबादिया( Ranveer Allahbadia) ने महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों से संपर्क किया था। दोनों ने अधिकारियों से कहा कि वे अपना बयान दर्ज कराना चाहते हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल ने आज दोनों को अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा है। जिसके बाद दोनों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

End of Feed