रणवीर अल्लाहबादिया ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है, सोशल मीडिया स्टार्स और यूट्यूबर्स एक-दूसरे को शोज में इस तरह की उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। ऐसा दोस्ती के चलते किया जाता क्योंकि सभी एक-दूसरे को जानते हैं। ये अपने साथी कलाकार को सपोर्ट करे का एक तरीका है।
क्या है समय रैना- रणवीर अल्लाहबादिया विवाद
अगर आपको समय रैना और रणवीर अल्लाबादिया विवाद के बारे में जानकारी नहीं है तो हम बता दें कि कॉमेडियन समय रैना काफी समय से यूट्यूब पर इंडियाज गॉट लेटेंट नाम का शो चला रहे थे, जिसे काफी लोग देख रहे थे। इस शो के आखिरी एपिसोड पर रणवीर अल्लाबादिया, द रेबेल किड और आशीष चंचलानी जैसे सितारे शामिल हुए थे। शो के दौरान द रेबेल किड और रणवीर अल्लाहबादिया ने एडल्ड जोक बोले थे, जिनको लेकर काफी विवाद हुआ। ये विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों ने सोशल मीडिया पर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद सरकार को हरकत में आना पड़ा। पुलिस ने न केवल एपिसोड में शामिल होने वाले गेस्ट बल्कि शो के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज किया, जिसमें इस वक्त पूछताछ चल रही है।
