Samay Raina और Ranveer Allahbadia को मिला मीका सिंह का साथ, IGL विवाद पर सिंगर बोले 'उन्हें माफ कर दो...'

Mika Singh on India's Got Latent controversy: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent Episode) कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को सलाह दी है कि वो समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) को माफ कर दें क्योंकि लोगों ने इनसे भी बदत्तर बातें बोली हैं।

Mika Singh on India's Got Latent controversy: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर मीका सिंह ने समय रैना और रणवीर अल्लाहाबादिया के कमेंट पर अपने विचार रखते हुए कहा है कि लोगों को इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी से आगे बढ़ना चाहिए। मीका ने माना कि समय और रणवीर बातों-बातों में कुछ ज्यादा ही बोल गए, जिसके लिए इन्हें लोगों का गुस्सा भी झेलना पड़ा है लेकिन अब सभी को इन दोनों को माफ कर देना चाहिए।

Mika Singh on IGL vivaad

मीका सिंह ने इंडियाज गॉट लेटेंट के बारे में बात करते हुए कहा है, 'समय रैना के शो पर इससे भी ज्यादा खराब बातें बोली गई हैं। अगर आप ऐसी बकवास बातें भारत में करेंगे तो लोग आपको माफ नहीं करेंगे। क्योंकि समय रैना सफल हो गए हैं तो लोग उन्हें फॉलो करेंगे और इसी तरह का कंटेंट बनाएंगे। ये समाज के लिए गलत रहेगा। समय और रणवीर सफल हैं, उन्हें लोगों के लिए उदाहरण पेश करना चाहिए। आपको यूथ के लिए सही दिशा में आगे बढ़ाना चाहिए न कि उन्हें गलत बातें सिखानी चाहिए।'

End of Feed