India's Got Latent 2 Mukesh Chhabra Controversy: सोशल मीडिया स्टार समय रैना (Samay Raina) का कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ (India’s Got Latent 2) इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। शो से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ समय पहले शो के एक एपिसोड को लेकर बवाल हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिय पर हंगामा मच गया था। अब शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर मुकेश छाबड़ा (Mukesh Chhabra) और नेटफ्लिक्स इंडिया (Netflix India) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
मुकेश छाबड़ा की इस बात पर मचा बवाल (Image Source: Netflix)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:The Royals 2 में होगा नया लव ट्राएंगल, ईशान खट्टर संग धमाल मचाएंगे ये सितारे
दर्ज कराई गई शिकायत
समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट 2 एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह एक नया विवाद है। मिड-डे की रिपोर्ट में IANS का हवाला देते हुए बताया गया कि ये शिकायत अनुराग श्रीवास्तव नाम के शख्स ने की है। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर की शाम मुंबई के एक होटल में नेटफ्लिक्स पर शो का एपिसोड देखते समय उन्हें कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी सुनाई दी। ये वही एपिसोड है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), भुवन बाम (Bhuvan Bam), मुकेश छाबड़ा, स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल (Kaustubh Agarwal) और शो के होस्ट समय रैना नजर आए थे। यह एपिसोड 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। शिकायत में मुकेश छाबड़ा पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने एपिसोड के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। इस मामले में एक अहम बात ये है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों को खुद शिकायतकर्ता ने भी जांच के बाद ही पक्का करने की बात कही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि कथित बयान की असलियत, आवाज किसकी थी, पूरा संदर्भ और वीडियो में उसका सही टाइमस्टैम्प मूल और बिना एडिट किए गए रिकॉर्डिंग से जांचा जाना चाहिए। इसलिए फिलहाल इस टिप्पणी को स्थापित तथ्य नहीं माना जा सकता।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद ‘Toxic’ कब आएगी OTT पर? फैंस को मिला बड़ा हिंट
पूरे विवाद में क्या हुआ?
अनुराग श्रीवास्तव ने शिकायत में नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट अप्रूवल प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने ये जानने की मांग की है कि इस तरह की कथित भाषा वाले कंटेंट को स्ट्रीमिंग की मंजूरी किस तरह मिली। साथ ही नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट चीफ मोनिका शेरगिल (Monika Shergill) की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। ये मामला ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ (India’s Got Latent 2) के इसी एपिसोड को लेकर ऑनलाइन चर्चा शुरू होने के कुछ दिन बाद सामने आया है। नवाजुद्दीन, भुवन, छाबड़ा और कौस्तुभ वाले इस एपिसोड को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे बोरिंग बताया था या सीजन के कमजोर एपिसोड में गिना था। फिलहाल, नई शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।
