वेब सीरीज

Indian Police Force का धांसू ट्रेलर देखकर गुलाबी हुआ Kiara Advani का चेहरा, दिया शानदार रिएक्शन

Kiara on Indian Police Force trailer: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को काफी पसंद आया है। कियारा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ की तारीफ की है।

Image

Kiara on Indian police force

Kiara on Indian Police Force trailer: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर दर्शकों के सामने आ गया है। रोहित शेट्टी के बैनर के अंतर्गत बनी इंडियन पुलिस फोर्स (Indian Police Force) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने यूं तो कई एक्शन फिल्में की हैं लेकिन इंडियन पुलिस फोर्स में वो रोहित शेट्टी के एक्शन हीरो बने हैं, जिस कारण सभी काफी उत्साहित हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी इस वेब सीरीज के लिए बेहद उत्साहित हैं।

कियारा आडवाणी को पसंद आया इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर

अदाकारा कियारा आडवाणी को अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर काफी पसंद आया है। कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी उत्सुकता शेयर की है और बताया है कि वो इस सीरीज के लिए कितनी बेचैन हैं। अदाकारा कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है "दिल्ली का लौंडा...।" इस स्टोरी के साथ कियारा ने इंडियन पुलिस फोर्स का ट्रेलर भी शेयर किया है।

Sid Kiara

Sid Kiara

फिल्म शेरशाह से हुई थी सिद्धार्थ-कियारा की लव स्टोरी की शुरुआत

अदाकारा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म शेरशाह से हुई थी। इसी फिल्म के दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ीं और फिर ये नजदीकियां प्यार में तब्दील हो गईं। दर्शकों को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी काफी पसंद है। शेरशाह के बाद इस जोड़ी ने एक और फिल्म साइन की है, जो जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। उस फिल्म से पहले पति-पत्नी का ये जोड़ा एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर सपोर्ट करता दिखाई देता रहता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्मा author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article