वेब सीरीज

Netflix New Release: नेटफ्लिक्स पर आते ही इन फिल्मों-सीरीज ने मचाया धमाल, आपने देखी क्या?

Netflix New Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से एक फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो जाते हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कई सीरीज और फिल्में रिलीज हुई है, जिन्हें लोग काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दे रहे है। इस लिस्ट में द विचर से लेकर इडली कढ़ाई तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- Netflix

Netflix New Release (Movies and Web Series): नेटफ्लिक्स (Netflix) आज एंटरटेनमेंट का बादशाह है और इसका सबसे बड़ा राज है कंटेंट का भरमार.. एक ही प्लेटफॉर्म पर हिंदी, इंग्लिश, कोरियन, स्पैनिश हर भाषा, हर जॉनर की मूवीज और सीरीज मौजूद है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई है। खास बात तो ये है कि ये सीरीज और फिल्में नेटफ्लिक्स पर आते ही ट्रेंड करने लगी है। इस लिस्ट में द विचर (The Witcher) से लेकर इडली कढ़ाई (idli kadai) तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है टाइम्स नाव नवभारत के खास रिपोर्ट पर....

इडली कढ़ाई (idli kadai)

साउथ के सुपरस्टार धनुष की फिल्म इडली कढ़ाई हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। फिल्म को धनुष ने लिखा, डायरेक्ट किया और मुख्य भूमिका निभाई है। ये धनुष की चौथी डायरेक्टोरियल वेंचर है, जो वंडरबार फिल्म्स और डॉन पिक्चर्स के तहत बनी है। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर ये पहले नंबर पर ट्रेड कर रही है।

द विचर (The Witcher)

द विचर (The Witcher) का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर 30 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो चुका है। अगर आपने अभी तक नहीं देखा, तो समय रहते इस सीरीज को देख लें। इस सीरीज को देखकर आप एक अलग दुनिया में पहुंच जाएंगे। द विचर के पहले पार्ट्स को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब द विचर 4 को भी लोग बढ़िया रिस्पॉन्स दे रहे हैं।

द एसेट (The Asset)

थ्रिलर से भरपूर द द एसेट (The Asset) नेटफ्लिक्स की 2025 की सबसे चर्चित सीरीज में से एक है। ये 6 एपिसोड्स की सीरीज डेनिश भाषा में है (इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ), और जल्दी ही ग्लोबल टॉप 10 में शामिल हो गई। अगर आप थ्रिलर से भरी सीरीज को देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है।

'दे कॉल मी ओजी' (They Call Him OG)

सुपरस्टार पवन कल्याण की लेटेस्ट फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। हाल ही में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल मी ओजी' ने धमाल मचा दिया है। आप इस मूवी को आज ही नेटफ्लिक्स पर देख लें।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article