IC 814: The Kandahar Hijack के विवाद पर फूटा अनुभव सिन्हा का गुस्सा, पत्रकार से बोले- 'कौन बोल रहा है...'

IC 814: The Kandahar Hijack: अनुभव सिन्हा की आईसी 814: द कंधार हाईजैक को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। सीरीज में आंतकवादियों के हिंदू नाम दिखाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड चलाया था। इसके बाद भारत सरकार ने नेटफ्लिक्स से इस सीरीज से इन नामों को हटाने के लिए समन भेजा था। अब इस विवाद पर अनुभव सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

IC 814: The Kandahar Hijack: वेब सीरीज आईसी 84: द कंधार हाईजैक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। सीरीज में विजय वर्मा, पकंज कपूर, नसरुद्दीन शाह समेत तमाम स्टार्स ने मुख्य भूमिका निभाई है। सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। सीरीज में मुस्लिम आतंकवादियों का हिंदू नाम दिखाने पर विवाद चल रहा है। अब इस विवाद पर निर्देशक अनुभव ने अपना रिएक्शन दिया है। अनुभव से एक इवेंट में पूछा गया कि सीरीज में मुस्लिम आतंकवादियों का नाम हिंंदू दिखाने पर विवाद चल रहा है। इस पर आप क्या कहना चाहेंगे। अनुभव ने कहा कि कौन कह रहा है। ये भी पढ़ें- एक्स बॉयफ्रेंड आदर जैन की सगाई की फोटो पर Tara Sutaria ने किया कमेंट, रेडिट यूजर ने किया दावा

ic 814

IC 814: The Kandahar Hijack (credit Pic: Instagram)

निर्देशक ने पत्रकार से कहा कि क्या आपने सीरीज देखी है। पत्रकार ने कहा कि ये सवाल मैं इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि सूचना मंत्रालय ने जब इस मामले में दखल दिया है तब आपने नाम बदले हैं। इसके जवाब में अनुभव ने कहा कि आपने सीरीज नहीं देखी तो मैं आपसे बात नहीं कर सकता। अनुभव सिन्हा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स वायरल वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

End of Feed