Humsaaz The Musicial: अन्वेषा स्टार फिल्म हमसाज़ द म्यूज़िकल ( Humsaaz The Musical) आज 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। प्रेम कहानी और संगीत की दुनिया को एक साथ दिखाने वाली यह फिल्म एक अनोखी कहानी लेकर आ रही है। सौम्यजीत गांगुली द्वारा निर्देशित और बायोसिन प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित यह फिल्म कहानी और लाइव म्यूजिक परफॉर्मेंस का बेजोड़ मिलन दिखाने वाली है , जो पारंपरिक सिनेमा की सीमाओं को तोड़ती है।
इस फिल्म से एक्ट्रेस अन्वेषा( Anwesshaa) अपने अभिनय करियर की शानदार शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने फिल्म में न केवल खनक की भूमिका निभाई है, इसके साथ-साथ वह फिल्म में संगीतकार, गीतकार, बैकग्राउंड स्कोर क्रिएटर और मुख्य गायिका के रूप में भी काम करती दिखाई देंगी, जो भारतीय सिनेमा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों—खनक, ज़ोया और निशा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका मस्ती भरा वेकेशन एकदम से बिन बुलाए प्यार, रीजेक्शन और खुद को तलाशने की यात्रा में बदल बदल हैं। इस सफर में खनक की मुलाकात लॉय (एम.डी. इक़बाल) से होती है, जो उसका पुराना जानकार है और उसका पास्ट कुछ ठीक नहीं रहा है। इसके बाद कहानी धीर-धीरे नया मोड़ लेती है।
फिल्म में म्यूजिक के कान्सेप्ट को और भी दमदार बनाने के लिए गायक शान, अभय जोधपुरकर, प्रकृति और ध्रुपदी जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी आवाज दी है, जो हर धुन को भावनाओं से भरपूर बना देती हैं। मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों में फिल्माई गई यह कहानी संगीत के माध्यम से गहरी भावनाओं को दिखाती है। अपने अनूठे अंदाज और नई सिनेमाई दृष्टि के साथ हमसाज़ द म्यूज़िकल दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है।
