Hrithik Roshan on Songs of Paradise: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) इन दिनों अपनी फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज (Songs of Paradise) को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हुई सबा आजाद की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज पर प्यार लुटाते नजर आए। इसी बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को देखने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन ने फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को लेकर क्या लिखा है।
ऋतिक रोशन ने की 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज' की तारीफ
सोनी राजदान (Soni Razdan) और सबा आजाद की अभी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह एक्टर ऋतिक रोशन का एक पोस्ट है जो उन्होंने फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को लेकर लिखा है। ऋतिक रोशन ने फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की तारीफ करते हुए लिखा कि 'सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज के मेकर्स, टेक्नीशियन्स और आर्टिस्ट्स के लिए जो तारीफें सुनने को मिल रही हैं, वो दिल को छू लेती हैं। मैंने कई महीने पहले इस फिल्म का रफ वर्जन देखा था। ये फिल्म मेरे दिल को छू गई थी। खासकर जेबा का किरदार देखने के बाद मैं इमोशनल हो गया। आज इस फिल्म की हो रही तारीफ ने मेरे भरोसे को और मजबूत कर दिया। जो हकदार हो, उसे वो मिलता है।' ऋतिक रोशन का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
क्या है फिल्म की कहानी
सबा आजाद और सोनी राजदान की फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज की कहानी कश्मीर की पहली महिला प्लेबैक सिंगर रजिया बेगम (Raj Begum) की लाइफ पर बेस्ड है। फिल्म सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
