वेब सीरीज

Housefull 5 OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी 'हाउसफुल 5', ये होगी रिलीज डेट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2025, 06:02 PM IST

Housefull 5 OTT Release: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) से जुड़ी फैंस के लिए खुशखबरी है। अक्षय कुमार की ये फिल्म बड़े पर्दे के बाद जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। जिसको लेकर अभी हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है।

Image

Housefull 5 OTT Release

Housefull 5 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। फिल्म ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म की कमाई से खुश होकर अभी हाल ही में अक्षय कुमार ने एक डांस वीडियो शेयर किया था। अब इन सब के बीच फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर एक और दिल खुश करने वाली खबर सामने आ रही हैं। फिल्म हाउसफुल 5 बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म हाउसफुल 5 किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'हाउसफुल 5'

6 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 एक बार से खबरों में आ गई है। मेकर्स फिल्म को बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। तेलुगु 123 की मुताबिक अक्षय हाउसफुल 5 अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी सटीक रिलीज डेट की घोषणा बाकी है लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के ट्रेंड के हिसाब से यह 18 जुलाई से 1 अगस्त 2025 के बीच ओटीटी पर आ सकती है, यानी थिएट्रिकल रिलीज के 6-8 हफ्तों बाद। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है।

इस बार थे फिल्म में दो क्लाइमेक्स

इस बार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का है। फिल्म दो वर्जन में रिलीज हुई 'हाउसफुल 5ए' (Housefull 5A) और 'हाउसफुल 5बी' (Housefull 5B) जिनमें अलग-अलग क्लाइमेक्स और किलर का खुलासा होता है। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article