Jason ने बताई Anusha संग ब्रेकअप की असली वजह, हीरामंडी एक्टर ने कहा- 'बिना सोचे-समझे रिलेशनशिप में...'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2024, 12:50 PM IST

Jason Shah On Breakup With Anusha Dandekar: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आने वाले स्टार जेसन शाह ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर संग ब्रकअप पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ब्रेकअप के पीछे की असली वजह भी बताई।

Jason Shah On Breakup With Anusha Dandekar: बॉलीवुड के जाे-माने डायेरक्टर संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक सीन्स वायरल हो रहे हैं। साथ ही साथ इस सीरीज के स्टार्स भी काफी चर्चा में हैं। सीरीज के कई स्टार्स इंटरव्यू दे रहे हैं। इसी बीच 'हीरामंडी' वेब सीरीज में धमाल मचाने वाले जेसन शाह ने एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जेसन शाह ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई ऐसे खुलासे किए, जिसने सबको हैरान कर दिया। इसके अलावा इंटरव्यू में जेसन शाह लव लाइफ पर भी रिएक्शन देते हुए नजर आए।

Jason Shah breaks silence on breakup with Anusha

Instagram

अनुषा संग ब्रेकअप पर जेसन शाह ने तोड़ी चुप्पी

एक्टर जेसन शाह ने संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अपनी एक्टिंग के लोगों का दिल जीत लिया है। जेसन शाह इस सीरीज में ब्रिटिश ऑफिसर 'कार्टराईट के रोल में नजर आए हैं। इस सीरीज के साथ-साथ जेसन शाह का एक इंटरव्यू भी सामने आ रहा है। जेसन शाह ने ईटाइम्स से बात करते हुए एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर संग ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है। जेसन शाह ने कहा कि ब्रेकअप ने मुझे पहले से ज्यादा समझदार बना दिया। सच कहूं तो मैंने जल्दबाजी में फैसला लिया, बिना सोचे समझे रिलेशनशिप में चला गया। हमारी बात नहीं हो पाती थी, जिसकी वजह से मिसअंडरस्टैंडिंग ज्यादा बढ़ गई और हमारा रिश्ता टूट गया।' इसके बाद जेसन शाह से पूछा गया कि क्या आप अभी किसी को डेट कर रहे हैं। इस सवाल के जवाब में एक्टर ने कहा 'नो कमेंट'।

End of Feed