हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में दमदार एक्टिंग की। अदिति ने अपनी गजगामिनी वॉक से सभी को दीवाना बना दिया था। हाल ही में अदिति राव हैदरी ने बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में ‘अचीवर्स डायलॉग्स 2024’ अटेंड किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Aditi Rao Hydari
दिल की सुनो
इस दौरान अदिति ने अपने विचार शेयर करते हुए बताया कि सफलता का क्या मतलब है। आलोचना को कैसे संभाला जाना चाहिए और एक अभिनेता बनने के लिए उन्हें सबसे बड़े डर को कैसे खत्म करना चाहिए। अदिति ने छात्रों को अपने दिल की सुनने और अपने सपनों को हासिल करने साथ ही कोशिश करना कभी बंद ना करने की सलाह दी।
Aditi Rao Hydari
30 से अधिक विश्वविद्यालय हुए शामिल
अचीवर्स डायलॉग्स का आयोजन ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया और नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन यूके द्वारा किया गया था, जिसमें किंग्स कॉलेज लंदन, इंपीरियल कॉलेज लंदन और डरहम विश्वविद्यालय सहित 30 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया और बेंगलुरु के प्रमुख कॉलेजों के छात्रों ने भविष्य के अवसरों के लिए प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में आयोजित इस मेगा कार्यक्रम में भाग लिया।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अदिति राव हैदरी हाल ही संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आईं, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अब वह 'गांधी टॉक्स' और लियोनेस में नजर आएंगी। अदिति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। वह साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं, और उनकी सगाई भी हो चुकी है।
