वेब सीरीज

हीरामंडी की बिब्बोजान ने दी बच्चों को सपनों को हासिल करने की शिक्षा, अटेंड किया ‘अचीवर्स डायलॉग्स 2024’

हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में अदिति राव हैदरी ने बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में ‘अचीवर्स डायलॉग्स 2024’ अटेंड किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Image

Aditi Rao Hydari

हीरामंडी की बिब्बोजान यानी अदिति राव हैदरी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। अदिति राव हैदरी ने संजय लीला भंसाली की हीरामंडी में दमदार एक्टिंग की। अदिति ने अपनी गजगामिनी वॉक से सभी को दीवाना बना दिया था। हाल ही में अदिति राव हैदरी ने बेंगलुरु की प्रेसीडेंसी यूनिवर्सिटी में ‘अचीवर्स डायलॉग्स 2024’ अटेंड किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

दिल की सुनो

इस दौरान अदिति ने अपने विचार शेयर करते हुए बताया कि सफलता का क्या मतलब है। आलोचना को कैसे संभाला जाना चाहिए और एक अभिनेता बनने के लिए उन्हें सबसे बड़े डर को कैसे खत्म करना चाहिए। अदिति ने छात्रों को अपने दिल की सुनने और अपने सपनों को हासिल करने साथ ही कोशिश करना कभी बंद ना करने की सलाह दी।

Aditi Rao Hydari

Aditi Rao Hydari

30 से अधिक विश्वविद्यालय हुए शामिल

अचीवर्स डायलॉग्स का आयोजन ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया और नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनाई यूनियन यूके द्वारा किया गया था, जिसमें किंग्स कॉलेज लंदन, इंपीरियल कॉलेज लंदन और डरहम विश्वविद्यालय सहित 30 से अधिक विश्वविद्यालयों ने भाग लिया और बेंगलुरु के प्रमुख कॉलेजों के छात्रों ने भविष्य के अवसरों के लिए प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में आयोजित इस मेगा कार्यक्रम में भाग लिया।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो अदिति राव हैदरी हाल ही संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आईं, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अब वह 'गांधी टॉक्स' और लियोनेस में नजर आएंगी। अदिति अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। वह साउथ फिल्मों के एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं, और उनकी सगाई भी हो चुकी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article