वेब सीरीज

संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' में कोई भी रोल करने को तैयार थीं Alia Bhatt, इस वजह से कटा सीरीज से पत्ता

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2024, 05:59 PM IST

Alia Bhatt In Heeramandi: संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट इस वेब सीरीज का हिस्सा बनना चाहती थी, लेकिन संजय लीला भंसाली ने इस वजह से उन्हें कास्ट नहीं किया।

Image

Instagram

Alia Bhatt In Heeramandi: फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ( Sanjay Leela Bhansali) की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' इन दिनों नेटफ्लिक्स (Netflix) पर धमाल मचा रही है। इस वेब सीरीज में तवायफों की कहानी दिखाई गई हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद खई सीन्स वायरल हो रहे हैं, जिनको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसी बीच 'हीरामंडी' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अभी हाल हाल में एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इस सीरीज का हिस्सा बनना चाहती थी, लेकिन इस वजह से बात नहीं बन पाई।

हीरामंडी में काम करना चाहती थीं आलिया भट्ट

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में शेखर सुमन, मनीषा कोइराला समेत बॉलीवुड के कई स्टार्स अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। लेकिन अगर सब ठीक होता तो आलिया भट्ट भी इस वेब सीरीज में काम करती नजर आ सकती थी। बॉलीवुड हंगमा की रिपोर्ट के अनुसार 'आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में काम करना चाहती थी। एक्ट्रेस को इस सीरीज में कोई भी रोल मंजूर था और वो इस रोल के लिए कोई पैसे भी नहीं लेना चाहती थी। लेकिन संजय लीला भंसाली ने आलिया भट्ट को कास्ट करने से मना कर दिया क्योंकि वो आलिया भट्ट से फ्री में काम नहीं करवाना चाहते थे। अगर वो सीरीज का हिस्सा बनेगी तो उन्हें मार्किट रेट से हिसाब से फीस दी जाएगी।' आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर रिएक्शन देते हुए तारीफ की थी।

वेब सीरीज में नजर आए ये स्टार्स

वेब सीरीज 'हीरामंडी' में शेखर सुमन और मनीषा कोइराला के अलावा संजीदा शेख, फरदीन खान, ऋचा चड्ढा, अध्ययन सुमन और ताहा शाह बादुशा जैसे स्टार्स नजर आए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article