वेब सीरीज

Hari Hara Veera Mallu OTT Release: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी पवन कल्याण की फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 2, 2025, 02:34 PM IST

Hari Hara Veera Mallu OTT Release: पवन कल्याण (Pawan Kalyan) और बॉबी देओल (Bobby Deol) की लीड रोल वाली फिल्म फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) बड़े पर्दे के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली हैं इसको लेकर खुलासा हो गया है।

Image

Hari Hara Veera Mallu OTT Release

Hari Hara Veera Mallu OTT Release: साउथ के जाने-माने स्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1 - स्वॉर्ड वर्सेज स्पिरिट (Hari Hara Veera Mallu: Part 1 – Sword vs Spirit) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पवन कल्याण की इस फि्म से जुड़े एक के बाद अपडेट सामने आ रहे हैं। पवन कल्याण की ये फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इसी बीच फिल्म की ओटटी रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म से जुड़े इस अपडेट ने लोगों का दिल खुश कर दिया है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी पवन कल्याण की फिल्म

पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इसको लेकर खुलासा हो गया है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि पवन कल्याण की इस फिल्म के प्राइम वीडियो ने 50 करोड़ रुपये में इसके डिजिटल राइट्स खरीदे हैं। अब इसको लेकर अधिकारिक ऐलान हो गया है। अमेजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर बता दिया है कि ये पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू बड़े पर्दे पर गदर काटने के बाद प्राइम वीडियो पर धमाल मचाएगी।

कब रिलीज होगी फिल्म

पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू इसी महीने यानी 12 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ बॉलीवुड के जामे-माने एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol), निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri), नोरा फतेही (Nora Fatehi), और जिशु सेनगुप्ता (Jisshu Sengupta) भी अहम रोल में हैं। पवन कल्याण की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article