'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' के हंसल मेहता ने किया Scam 2010 का ऐलान, इस बिजनसमैन पर बनी रही सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 16, 2024, 04:13 PM IST

Scam 2010 The Subrata Roy Saga Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्‍टर हंसल मेहता ने अपनी नई वेब सीरीज का ऐलान कर दिया है। हंसल मेहता इस बार सुब्रत रॉय सहारा की लाइफ पर सीरीज बनाने जा रहे हैं। इस सीरीज का नाम और टीजर रिलीज हो गया है।

Scam 2010 The Subrata Roy Saga Teaser: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्‍टर हंसल मेहता की वेब सीरीज आते ही हर जगह छा जाती है। हंसल मेहता ने 'स्कैम 1992' और 'स्कैम 2003' वेब सीरीज से धमाल मचाने के बाद अब अपनी नई सीरीज का ऐलान कर दिया है। हंसल मेहता इस बार सुब्रत रॉय की लाइफ पर वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं। सुब्रत रॉय की लाइफ बन रही ये वेब अपने ऐलान के बाद से सुर्खियों में है। हंसल मेहता की इस वेब सीरीज का नाम और एक टीजर भी सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी क्या-क्या डिटेल्स सामने आई है।

Scam 2010 The Subrata Roy Saga Teaser

सुब्रत रॉय की लाइफ पर सीरीज बनाने जा रहे हैं हंसल मेहता

डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपनी नई सीरीज का ऐलान कर दिया था। इस बार हंसल मेहता ने सुब्रत रॉय की लाइफ पर सीरीज बनाने का फैसला किया है। इस सीरीज से जुड़ी कई जानकारी सामने आ गई है। सीरीज का एक पोस्टर सामने आया है। इस सीरीज का नाम भी सामने आ गया है। इस सीरीज का नाम 'स्‍कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा' होने वाला है। इन सब के अलावा सीरीज का एक टीजर भी वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि ये वेब सीरीज सोनिलिव पर रिलीज होगी। अभी तक मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

End of Feed