Gaurav Taneja aka Flying Beast Divorce: स्मार्ट जोड़ी फेम गौरव तनेजा जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी रितु राठी अब 'धोखाधड़ी' के बारे में बात करते हुए और अपने बच्चों की कस्टडी के लिए हर कोशिश में लगी हुई हैं। इस वीडियो में ऋतु ने अपनी आइडेंटिटी नहीं बताई हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख हर कोई बता सकता है कि वह गौरव की ही पत्नी हैं। जिसके बाद गौरव तनेजा ने सोशल मीडिया हैंडल पर तलाक की इन अफवाहों पर रिएक्ट भी किया है। यह भी पढ़ें- Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी से पहले ये 4 हसीनाएं बनने वाली थीं राजकुमार राव की हीरोइन, पलट गई बाजी
जिसमें उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया है, बस यही कहा कि वह अपनी जिंदगी में नेगेटिविटी के साथ जीने के लिए तैयार हैं। अब गौरव तनेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह बच्चे के जन्म के बाद पतियों पर चीट करने का इल्जाम लगाते दिख रहे हैं। यहां इस पर एक नजर डालते हैं।
गौरव तनेजा ने वायरल वीडियो में कही ये बात
वीडियो में गौरव तनेजा बच्चे के जन्म के बाद पतियों द्वारा पत्नियों को धोखा देने के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। वह कहते हैं कि बच्चे के जन्म के बाद पत्नी, मां बनने की पूरी ड्यूटी निभाती हैं और इसमें वह इतना बिजी हो जाती हैं कि पतियों को समय भी नहीं दे पाती हैं। प्यार करना तो दूर दोनों को एक दूसरे से बात करने का भी समय नहीं मिलता है। वह आगे बताते हैं कि इसी वजह से 80-82 पर्सेंट आदमी अपनी पत्नियों को धोखा देते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ऋतु के वीडियो से इस बात को कनेक्ट कर रहे हैं और गौरव पर उनकी पत्नी को चीट करने के आरोप लगा रहे हैं।
