वेब सीरीज

OTT Release This Friday (31 October): ओटीटी पर इस शुक्रवार होगा धमाका, दिमाग हिलाने आ रही हैं सस्पेंस भरी ये फिल्में-सीरीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2025, 07:10 PM IST

Upcoming OTT Release This Friday (31 October 2025): ओटीटी पर हर शुक्रवार की तरह आज इस बार फिर धमाल मचाने वाला है। 31 अक्टूबर को ओटीटी पर ये फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनका काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। तो चलिए देखते हैं ये लिस्ट।

Image

Image Source: IMDb

New OTT Release This Friday (31 October 2025): इस शुक्रवार, यानी 31 अक्टूबर 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। अगर आप वीकेंड प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये चॉइस आपके लिए परफेक्ट हैं। इस वीकेंड आपको एक्शन से लेकर मिस्ट्री और सोशल ड्रामा तक सब कुछ देखने को मिलने वाला है। इन फिल्मों और सीरीज को देखने के आपका भी दिमाग घूम जाएगा। चलिए, एक-एक करके देखते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है जो इस शुक्रवार ओटीटी पर धमाल मचाने वाली हैं। जिनका फैंस लंबे समय से ओटीटी पर इंतजार कर रहे थे।

1. कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara: A Legend Chapter 1)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

कहानी- ये कन्नड़ भाषा की फिल्म ओरिजिनल कांतारा (Kantara) का प्रीक्वल है। कहानी कैडंबा राजवंश के जमाने में सेट है, जहां शिवा की शुरुआत दिखाई गई है। मिथक, लोककथाओं और ट्राइबल फोकलोर से भरी ये फिल्म एक एपिक जर्नी है, जो देवता और इंसान के बीच के कनेक्शन को एक्सप्लोर करती है।

2. लोका चैप्टर 1 चंद्रा (Lokah: Chapter 1 Chandra)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar)

कहानी- मलयालम सुपरहीरो थ्रिलर, जिसमें चंद्रा नाम की एक लड़की है, जिसके पास मिस्टिकल पावर्स हैं। वो बैंगलोर पहुंचती है एक मिशन पर और उसका पड़ोसी सनी उसके राज खोलने की कोशिश करता है। इससे एक अनएक्सपेक्टेड एडवेंचर शुरू होता है। ये फिल्म सस्पेंस से भरी हुई है।

3. बागी 4 (Baaghi 4)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो (Prime Video)

कहानी- ये टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) और हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) स्टारर हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस बार फिल्म में धमाकेदार एक्शन देखने को मिलने वाला है। अगर एक्शन फिल्में देखना पसंद है तो इसे एकदम मिस मत करना।

4. मार‍िगल्लू (Maarigallu)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

कहानी- कन्नड़ वेब सीरीज, जो फोकलोर पर बेस्ड है। वरधा नाम का लड़का कैडंबा दौर के एक इंसक्रिप्शन से टकराता है और खजाने की खोज में लग जाता है। लेकिन जल्दी पता चलता है कि एक देवता उस खजाने की रक्षा कर रहा है। इस सीरीज के हर एक एपिसोड में दिमाग घूमाने वाला सस्पेंस है।

5. बाई तुझ्यापायी (Baai Tujhyapayi)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)

कहानी- ये मराठी सीरीज बै, जो 1990s के एक रूरल विलेज में सेट है। एक लड़की अपनी जिंदगी में दबाव वाली कस्टम्स से जूझती है, लेकिन डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने की कोशिश करती है। इस सीरीज को आप परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं।

6. ब्रीथलेस सीजन 2 (Breathleass Season 2)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

कहानी- ये स्पेनिश मेडिकल ड्रामा का दूसरा सीजन, जो हॉस्पिटल की हाई-प्रेशर लाइफ को दिखाता है। जोक्विन सोरोला हॉस्पिटल अब प्राइवेट हो गया है, जहां डॉक्टर्स और नर्सेस एथिक्स और एफिशिएंसी के बीच फंस जाते हैं। ये सीरीज आपके दिमाग को हिला देगी।

7. बैड इन्फ्लुएंसर (Bad Influencer)

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)

कहानी- क्राइम थ्रिलर सीरीज, जो सोशल मीडिया की डार्क साइड दिखाती है। इस सीरीज को देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article