Friday OTT Releases This weekend: 9 मई 2025 को यानी शुक्रवार को ओटीटी पर काफी कुछ खास होने वाला है। 'द रॉयल्स' (The Royals) में इशान खट्टर (Ishaan Khatter) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) का रोमांस, 'भूल चूक माफ' (Bhool Chuk Maaf) में राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की कॉमेडी, ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay) का देसी ड्रामा, और बोहुरूपी (Bohurupi) का थ्रिलर अंदाज सबको लुभाएगा। नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर ये शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने को तैयार है।
द रॉयल्स (The Royals)
रिलीज डेट: 9 मई 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: द रॉयल्स एक हिंदी रोम-कॉम ड्रामा है, जो मोरपुर पैलेस के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक युवा राजकुमार और एक स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर के बीच टकराव और फिर प्यार की कहानी है।
ग्राम चिकित्सालय (Gram Chikitsalay)
रिलीज डेट: 9 मई 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video)
कहानी: ग्राम चिकित्सालय एक हिंदी ड्रामा सीरीज है, जो उत्तर भारत के एक गांव में सेट है। विनय पाठक (Vinay Pathak), आकांक्षा रंजन कपूर (Akansha Ranjan Kapoor) और आकाश मखीजा (Akash Makhija) भी सीरीज में अहम रोल में हैं।
पोकर फेस सीजन 2 (Poker Face Season 2)
रिलीज डेट: 9 मई 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार (JioHotstar)
कहानी : पोकर फेस सीजन 2 एक क्राइम-कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें नताशा लियोन (Natasha Lyonne) चार्ली केल के रोल में हैं। चार्ली एक कैसिनो कर्मचारी है, जो अपनी खास स्किल्स से क्राइम केस सॉल्व करती है।
नॉनस (Nonnas)
रिलीज डेट: 9 मई 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स (Netflix)
कहानी: नॉनस एक इंग्लिश कॉमेडी-ड्रामा है, जो एक इटैलियन-अमेरिकन फैमिली की कहानी है। इसमें एक शख्स अपनी दादी (नॉनस) की रेस्तरां चेन को बचाने की कोशिश करता है।
बोहुरूपी (Bohurupi)
रिलीज डेट: 9 मई 2025
ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5 (Zee5)
कहानी: बोहुरूपी एक बंगाली विजिलैंटे-हाइस्ट थ्रिलर फिल्म है, जो 1998-2005 के बीच की वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। शिबोप्रोसाद मुखर्जी (Shiboprosad Mukherjee) इसमें बिक्रम का रोल निभाते हैं, जो एक जूट मिल वर्कर है।
