Four More Shots Please Final Season: चार लड़कियों के चटपटे जीवन का आखिरी पड़ाव होने वाला है रिलीज, अनाउन्समेन्ट से खुश हुए फैंस

Four More Shots Please Final Season: अमेजन प्राइम के मोस्ट वाच वेब सीरीज में से एक "फॉर मोर शॉट्स प्लीज" का फाइनल सीजन जल्द आने वाला है। मेकर्स ने इस खुशी को शेयर करते हुए फैंस का दिन बना दिया। आपकी फेवरेट दामिनी-सिद्धि-उमंग और अंजना दोबारा से साथ नजर आने वाली हैं।

Four More Shots Please Final Season: अमेजन प्राइम का पॉपुलर शो "फॉर मोर शॉट्स प्लीज" का आखिरी सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने शो के फाइनल सीजन की घोषणा कर दी है। एक बार फिर से फैंस दामिनी-सिद्धि-उमंग और अंजना को साथ में अपनी जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए देखेंगे। शो के पहले तीन सीजन खूब पसंद किए गए थे जिसके बाद फैंस को अब चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। आज मेकर्स ने इसकी घोषणा कर लोगों को खुश कर दिया है। बेशक से यह सीजन बाकि 3 सीजन के मुकाबले और भी मजेदार होने वाला है।

Four More Shots Please Final Season

इस दिलचस्प सीरीज को रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने बनाया है। सीरीज में चार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। ये चार लड़कियां अपने जीवन की अलग-अलग परिस्थिति का सामना कर रही है। रोज नई प्रॉब्लम इनके सामने आकर खड़ी हो जाती है जिसका ये मिलकर सामना करती है। कहानी कान्सेप्ट मॉडर्न है जिसमें मॉडर्न लाइफस्टाइल को हाईलाइट किया गया है। हाल ही में अमेजन प्राइम( Amazon Prime Web Series) ने सीजन 4 की घोषणा की है।

End of Feed