वेब सीरीज

Panchayat 4: वेस्टर्न ड्रेस को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सान्विका ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'मुझे कोई शिकायत नहीं...' - Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 30, 2025, 07:31 PM IST

Sanvikaa Zoom Interview: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) की रिंकी यानी फेमस एक्ट्रेस सान्विका (Sanvikaa) इन दिनों अपनी वेब सीरीज के चौथे सीजन और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं। इन तस्वीरों को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर सान्विका ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Image

Sanvikaa Zoom Interview

Sanvikaa Zoom Interview: प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस सीरीज के किरदार लोगों का दिल जीत रहे हैं। इसी सीरीज में रिंकी का किरदार निभाने वाली सान्विका (Sanvikaa) का सोशल मीडिया पर एक अलग ही जलवा है। सान्विका अपने लुक्स के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए काफी फेमस हैं। इसी बीच सान्विका का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। Zoom को दिए इंटरव्यू में सान्विका ने ट्रोलिंग के मुद्दे पर बात की। सान्विका का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सान्विका ने इंटरव्यू में क्या खास रहा।

ट्रोलिंग पर सान्विका ने तोड़ी चुप्पी

'पंचायत' की रिंकी यानी सान्विका इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। Zoom को दिए इंटरव्यू में सान्विका अपने किरदार और ट्रोलिंग को लेकर अपनी राय रखी है। सान्विका ने कहा कि 'मुझे रिंकी का किरदार बहुत पसंद है और उसकी लोकप्रियता से मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मेरी किस्मत अच्छी है कि मुझे अलग-अलग ऑडिशन्स मिल रहे हैं। अगर मुझे रिंकी से बिल्कुल अलग किरदार मिला, तो मैं उसे भी बखूबी निभा सकती हूं।' इसके बाद उन्होंने ट्रोलिंग को लेकर कहा कि 'लोगों ने मुझे इंडियन ड्रेस में देखा है, लेकिन जब में वेस्टर्न ड्रेस पहन फोटोज शेयर करती हूं तो लोग कमेंट करते हैं। मुझे लोगों के कमेंट्स या ट्रोलिंग से कोई शिकायत नहीं। मैं न अच्छे न बुरे कमेंट्स को दिल से लगाती हूं। मैं हमेशा निष्पक्ष रहती हूं।' सान्विका का ये बेबाक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

'पंचायत 5' को लेकर शुरू हो गई चर्चा

वेब सीरीज 'पंचायत 5' (Panchayat 5) की तैयारियां चल रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंचायत सीजन 5 पर काम चल रहा है।उम्मीद है अगले साल के मिड तक या 2026 में ये रिलीज हो जाएगा। लेखक चंदन कुमार ने भी कहा कि स्क्रिप्ट और डायरेक्शन का काम शुरू हो चुका है। हालांकि, शूटिंग अभी बाकी है। शूटिंग इस साल के अंत या 2026 की शुरुआत में शुरू हो सकती है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article