वेब सीरीज

Four More Shots Please Final Season: चार लड़कियों के चटपटे जीवन का आखिरी पड़ाव होने वाला है रिलीज, अनाउन्समेन्ट से खुश हुए फैंस

Four More Shots Please Final Season: अमेजन प्राइम के मोस्ट वाच वेब सीरीज में से एक "फॉर मोर शॉट्स प्लीज" का फाइनल सीजन जल्द आने वाला है। मेकर्स ने इस खुशी को शेयर करते हुए फैंस का दिन बना दिया। आपकी फेवरेट दामिनी-सिद्धि-उमंग और अंजना दोबारा से साथ नजर आने वाली हैं।

Image

Four More Shots Please Final Season

Four More Shots Please Final Season: अमेजन प्राइम का पॉपुलर शो "फॉर मोर शॉट्स प्लीज" का आखिरी सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। मेकर्स ने शो के फाइनल सीजन की घोषणा कर दी है। एक बार फिर से फैंस दामिनी-सिद्धि-उमंग और अंजना को साथ में अपनी जिंदगी की मुश्किलों से लड़ते हुए देखेंगे। शो के पहले तीन सीजन खूब पसंद किए गए थे जिसके बाद फैंस को अब चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। आज मेकर्स ने इसकी घोषणा कर लोगों को खुश कर दिया है। बेशक से यह सीजन बाकि 3 सीजन के मुकाबले और भी मजेदार होने वाला है।

इस दिलचस्प सीरीज को रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतिश नंदी ने बनाया है। सीरीज में चार लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। ये चार लड़कियां अपने जीवन की अलग-अलग परिस्थिति का सामना कर रही है। रोज नई प्रॉब्लम इनके सामने आकर खड़ी हो जाती है जिसका ये मिलकर सामना करती है। कहानी कान्सेप्ट मॉडर्न है जिसमें मॉडर्न लाइफस्टाइल को हाईलाइट किया गया है। हाल ही में अमेजन प्राइम( Amazon Prime Web Series) ने सीजन 4 की घोषणा की है।

कीर्ति कुल्हारी( Kirti Kulhari) , सयानी गुप्ता( Sayani Gupta) , बानी जे( Bani J) और मानवी गगरु( Manvi Gagroo) की स्टाइलिश बीच फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि फाइनल सीजन जल्द ही आने वाला है। इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लंबे समय से सीजन का इंतजार किया जा रहा था जिसकी अब घोषणा हो गई है। फैन का कहना है कि जल्दी से तारीख बताइए अब और इंतजार नहीं हो रहा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article