Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Sell Wedding video to Netflix: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नागा चैतन्य ने पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देने के कुछ साल बाद फिर घर बसाने का फैसला कर लिया है। नागा चैतन्य ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई की थी। सगाई के बाद अब कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई हैं। लेकिन इन सब के बीच शोभिता धुलिपाला और नागा की शादी से जुड़ी एक खबर खूब वायरल हो रही हैं। खबर में बताया जा रहा है कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 50 करोड़ रुपये में शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए। तो चलिए जानते हैं ये खबर कितनी सच है।
50 करोड़ में बेचे शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स?
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। इस शादी को देखने के चाह हर किसी के अंदर है। इसी से जुड़ी एक खबर भी सामने आई थी कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपनी शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को 50 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। लेकिन ये खबर एकदम फर्जी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी ने बताया है कि ये खबर एकदम बेसलेस है। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी शादी को काफी प्राइवेट और पर्सनल रखने वाले हैं। तो नेटफ्लिक्स को शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स बेचने का सवाल ही नहीं उठता।
कब होने वाली है शादी?
शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की सगाई के बाद से ही लोगों को उनकी शादी इंतजार है। अभी हाल में इस से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का कार्ड खूब वायरल हुआ था जिसमें शादी की डेट 4 दिसंबर लिखी हुई थी। ये शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो होने वाली है।
