वेब सीरीज

Fact Check: Naga-Shobhita ने 50 करोड़ में नेटफ्लिक्स को बेचा शादी का वीडियो? करीबी ने कहा- 'ये सब खबरें...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2024, 03:43 PM IST

Fact Check Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Sell Wedding video to Netflix: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी से पहले एक खबर खूब वायरल हो रही है कि कपल ने 50 करोड़ रुपये में वेडिंग वीडियो स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को बेच दिए हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं कि इस खबर में कितनी सच्चाई है।

Image

Naga chaitanya sobhita dhulipala

Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala Sell Wedding video to Netflix: साउथ के जाने-माने स्टार नागा चैतन्य इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। नागा चैतन्य ने पहली पत्नी सामंथा रुथ प्रभु को तलाक देने के कुछ साल बाद फिर घर बसाने का फैसला कर लिया है। नागा चैतन्य ने कुछ महीने पहले एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला संग सगाई की थी। सगाई के बाद अब कपल की शादी की डेट भी सामने आ गई हैं। लेकिन इन सब के बीच शोभिता धुलिपाला और नागा की शादी से जुड़ी एक खबर खूब वायरल हो रही हैं। खबर में बताया जा रहा है कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने 50 करोड़ रुपये में शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स बेच दिए। तो चलिए जानते हैं ये खबर कितनी सच है।

50 करोड़ में बेचे शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स?

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी काफी ग्रैंड होने वाली है। इस शादी को देखने के चाह हर किसी के अंदर है। इसी से जुड़ी एक खबर भी सामने आई थी कि शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य ने अपनी शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को 50 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। लेकिन ये खबर एकदम फर्जी है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी ने बताया है कि ये खबर एकदम बेसलेस है। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य अपनी शादी को काफी प्राइवेट और पर्सनल रखने वाले हैं। तो नेटफ्लिक्स को शादी के ओटीटी स्ट्रीमिंग राइट्स बेचने का सवाल ही नहीं उठता।

कब होने वाली है शादी?

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की सगाई के बाद से ही लोगों को उनकी शादी इंतजार है। अभी हाल में इस से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य की शादी का कार्ड खूब वायरल हुआ था जिसमें शादी की डेट 4 दिसंबर लिखी हुई थी। ये शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article