Fabulous Lives v/s Bollywood Wives Season 3: फैब्लुस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन के आने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर दिया है। इसी के साथ वेब सीरीज के रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। सीरीज के तीसरे सीजन में कई नए चेहरे शामिल होने वाले हैं। इस लिस्ट में रिद्धिमा सहानी, शालिनी पस्सी और कल्याणी शाह चावला का नाम शामिल है। ये नए चेहरे सीरीज में भरपूर ड्रामा और तड़का लगाने वाले हैं। ये भी पढ़ें- Oscar 2025: 96वें अकादमी अवॉर्ड्स में शामिल हुई Randeep Hooda की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर', प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने दी जानकारी
Fabulous Lives v/s Bollywood Wives (credit pic: instagram)
फैब्लुस लाइव विद बॉलीवुड वाइव्स में भावना पांडे, महीप कपूर, नीलम कोठारी सोनी और सीमा किरण सजदेह में मुख्य भूमिका निभाई हैं। सीरीज के पिछले दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया है। सीरीज में बॉलीवुड वाइव्स की कहानी को दिखाया गया है। अब सीरीज के तीसरे सीजन में मुंबई और दिल्ली की राइवलेरी को दिखाया जाएगा। फैंस को कई जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं। मेकर्स ने कहानी को नयापन देने की कोशिश की है। फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस दिन रिलीज होगी सीरीज
नेटफ्लिक्स ने पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, बेस्टीज तैयार हो जाओ। ओजी गैंग फिर से वापसी कर रहा है और साथ में आ रहे हैं नए चेहरे दिल्ली से नए ड्रामे के साथ। फैब्लुस लाइव वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स की तीसरा सीजन 18 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि सीरीज के तीसरे पार्ट को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा। सीरीज में रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा भी है जिन्हें कैमरे के सामने देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।
