वेब सीरीज

Exclusive: अदनान शेख के दबाव में आकर आयशा शेख ने छोड़ी केबिन क्रू की नौकरी? बहन इफ्फत शेख ने खोला चिट्ठा

Ayesha Shaikh Quit Cabin Crew Job Due To Adnaan Shaikh Sister Iffat Shaikh Reveals: 'बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख अपनी बहन इफ्फत शेख के कारण काफी चर्चा में बने हैं। इफ्फत शेख ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है कि अदनान की पत्नी ने उनके कारण नौकरी छोड़ी है या नहीं।

Image

अदनान शेख के कारण पत्नी ने छोड़ी नौकरी?

Ayesha Shaikh Quit Cabin Crew Job Due To Adnaan Shaikh Sister Iffat Shaikh Reveals: ओटीटी की दुनिया के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाले अदनान सेख काफी चर्चा में बने हुए हैं। अपनी शादी के कारण तो वह सुर्खियों में थे ही, वहीं अब अपनी बहन संग विवाद ने भी उन्हें चर्चा में ला दिया है। अदनान शेख की बहन इफ्फत शेख ने टेली टॉक/टाइम्स नाउ को भी इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अदनान शेख की करतूतें बयां करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इफ्फत शेख ने बताया कि अदनान शेख (Adnaan Shaikh) को बिल्कुल भी पसंद नहीं था कि वह स्पोर्ट्स में जाएं। ऐसे में उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी पत्नी आयशा शेख ने भी अपनी नौकरी अदनान के कारण ही छोड़ी है या नहीं?

इफ्फत शेख (Iffat Shaikh) ने "बिग बॉस ओटीटी 3' फेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के बारे में बात करते हुए कहा, "हमारा बचपन अच्छा बीता। हमारे बीच 6 साल का फासला है। मैं उनके लिए बहन से ज्यादा भाई जैसी थी। उनके साथ पहले जो भी कुछ हुआ था, मैं हमेशा साथ खड़ी थी। मैंने बहन होने का फर्ज निभाया। लेकिन उनके बर्ताव ने मुझे मुझसे सवाल करने पर मजबूर कर दिया कि क्या मैं इतनी बुरी थी? हमारे बीच कई गलतफहमियां हुईं, जिन्हें अदनान ने सुलझाने की कोशिश तक नहीं की। मैंने अपनी तरफ से कई बार कोशिश की, लेकिन उनका बर्ताव बहुत ही आक्रामक है।"

इफ्फत शेख (Iffat Shaikh) ने अदनान शेख (Adnaan Shaikh) के बारे में आगे कहा, "उन्हें पसंद नहीं था कि मैं खेल में जाऊं और मैच खेलूं। वो मुझे पढ़ने भी नहीं देना चाहते थे। उनका मानना था कि एक लड़की को सिर्फ घर चूल्हा ही संभालना होता है, वही उसकी जगह है।" इफ्फत शेख की बात पर उनसे सवाल किया गया कि क्या वो अपनी पत्नी आयशा शेख के साथ भी ऐसा बर्ताव करते हैं। इसपर अदनान शेख की बहन ने कहा, "वो एक केबिन क्रू थीं, लेकिन अब वो जॉब नहीं कर रहीं। तो क्या पता हो सकता है? अदनान ने पहले ही साफ कहा था कि जो चीजें मुझे नहीं पसंद हैं वो नहीं करेगी और जो चीजें उसे नहीं पसंद, वो मैं नहीं करूंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article