EXCLUSIVE: वरुण सूद ने बताया कब शुरू होगी 'कॉल मी बे 2' की शूटिंग, कहा- 'अगले कुछ हफ्तों में हम...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 26, 2025, 12:30 PM IST

Varun Sood on Call Me Bae 2 Shooting: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की पॉपुलर वेब सीरीज कॉल मी बेब (Call Me Bae) का दूसरा सीजन फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया है। एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) ने Zoom को दिए इंटरव्यू में कंफर्म किया कि सीजन 2 की शूटिंग कब शुरू होगी।

Varun Sood on Call Me Bae 2 Shooting: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभी हाल ही में अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे (Call Me Bae) के दूसरे सीजन को लेकर अपडेट्स सामने आए थे। जिसने सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस और और भी बेताब कर दिया था। इन सब के बाद अब एक्टर वरुण सूद (Varun Sood) ने जूम को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कॉल मी बे 2 (Call Me Bae 2) को लेकर बात की। इस दौरान वरुण सूद ने सीरीज से जुड़ी कई बड़ी खबरें बताईं।

Varun Sood on Call Me Bae 2 Shooting

Image Source: Prime Video

वरुण सूद ने 'कॉल मी बे 2' को लेकर कही ये बात

अनन्या पांडे की वेब सीरीज कॉल मी बे 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह सीरीज के एक्टर वरुण सूद का एक इंटरव्यू है जो उन्होंने Zoom को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर वेब सीरीज कॉल मी बे 2 की शूटिंग से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। एक्टर ने कहा कि 'हम जल्द ही फ्लोर्स पर जाएंगे। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। हम सभी उस ग्रुप में बात करते रहते हैं, जो हमने शो के बाद बनाया है। ये एक कनेक्शन है जो हमने रखा है। सबके बीच बहुत अच्छी दोस्ती है। और क्योंकि शो इतना फन था, हम सभी जानते थे कि सीजन 2 और भी क्रेजी होगा।' एक्टर ने आगे कहा, 'कोलिन और मैंने इस बारे में डिस्कशन किया है कि सीजन 2 में क्या होगा और क्या नहीं। ये एक साल का सफर रहा है। जहां हमने डिस्कस किया कि क्या होना चाहिए, डायरेक्टर क्या सोचते हैं और राइटर्स क्या सोचते हैं। अब, जब अगले कुछ हफ्तों में हम फ्लोर्स पर जाएंगे, मैं सिर्फ स्टोरी को लेकर एक्साइटेड हूं।'

End of Feed