Exclusive Neeraj Goyat Breaks Silence On Eviction From Bigg Boss OTT 3: जियो सिनेमा के 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से आगे निकलने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। इस सप्ताह एलिमिनेट होने के लिए करीब 7 कंटेस्टेंट्स के ऊपर तलवार लटकी है। हालांकि पहले हफ्ते में ही मिडवीक एविक्शन के तहत बॉक्सर नीरज गोयट को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इस बात पर दर्शकों का गुस्सा फूटा था, क्योंकि उन्हें लगता था कि नीरज गोयट अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं अब अपने एविक्शन को लेकर खुद बॉक्सर नीरज गोयट (Neeraj Goyat) ने 'टेली टॉक/टाइम्स नाउ' से बातचीत की है।
नीरज गोयट (Neeraj Goyat) से सवाल किया गया कि क्या उन्हें लगता है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से उनका एविक्शन बहुत ही गलत था। इसपर उन्होंने जवाब दिया, "मुझे नहीं पता लेकिन मेरे दर्शकों का मानना है कि मेरे साथ गलत हुआ है। 14 लोगों ने मेरे खिलाफ घर में वोट नहीं किया था। लोगों को मैं शो पर पसंद आया। मुझे नहीं पता कि इतनी जल्दी क्यों। मुझे यहां अगस्त में होना चाहिए था। मुझे बुरा लग रहा है, क्योंकि अगर भारत में लोग मुझे चार दिन में इतना पसंद कर सकते हैं तो 40 दिन में वो मुझे कितना ज्यादा पसंद करते।"
नीरज गोयट (Neeraj Goyat) ने बताया कि उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आकर शो देखा और एक बात ने उन्हें सबसे ज्यादा निराश किया। नीरज गोयट ने कहा, "मुझे पता चला कि सना सुल्तान के पास स्पेशल पावर थी। मुझे नहीं पता कि बिग बॉस क्या सोच रहे हैं, लेकिन उन्हें मुझे एक या दो चांस खेलने देना चाहिए था। पहले राउंड में ही बाहर कर देना ही गलत है। मैं इतना भी नालायक नहीं था।"
अरमान मलिक को लेकर कही ये बात
नीरज गोयट (Neeraj Goyat) ने अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों की एंट्री पर भी रिएक्शन दिया। नीरज गोयट ने कहा, "उसका घर सही चल रहा है, ठीक है। उसके पास दो हैं, मेरे पास एक भी नहीं। लेकिन हमारा समाज एक लड़की को दो पति के साथ कभी नहीं स्वीकारेगा।"
