Ira Dubey Reacts to Sharmin Segal Trolling: संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी की रिलीज के बाद से ही लगातार शर्मिन सहगल को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस का उनकी खराब एक्टिंग के चलते बेहद मजाक बना रहे हैं, जिसके बाद शर्मिन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट का कमेंट सेक्शन भी बंद कर दिया है। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ईरा दुबे (Ira Dubey) ने शर्मिन की ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है। ईरा जल्द ही इलीगल सीजन 3 (Illegal 3) के साथ दमदार वापसी करने वाली हैं, एक्ट्रेस ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सलूसिव बातचीत में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है।
Ira Khan Reacts to Shermin Segal Trolling
यह भी पढ़ें- Nimrat Kaur के साथ जियो सिनेमा की अगली फिल्म में नजर आएंगे अंकित सिवाच, पर्दे पर मचाएंगे तूफान
ईरा ने शर्मिल शेहगल की ट्रोलिंग पर भी दुख जताया है। एक्ट्रेस का मानना है कि सोशल मीडिया पर के साथ उनका लव और हेट वाला रिश्ता है, हालांकि आज के समय में यह जिंदगी का सच बन गया है। आइए एक्ट्रेस के बयान पर एक नजर डालते हैं।
'लोगों की नकारात्मकता उनका सच दिखाती है'
ईलीगल 3 एक्ट्रेस ईरा खान से शर्मिन सहगल की ट्रोलिंग को लेकर जब हमने सवाल किया तो एक्ट्रेस ने कहा, 'सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर इस रीसेंट केस के बारे में ज्यादा नहीं जानती हूं, हालांकि अगर मैं अपनी बात करूं तो मेरा सोशल मीडिया के साथ एक प्यार और तकरार वाला रिश्ता है। मैं जानती हूं मुझे ये प्लेटफॉर्म कैसे यूज करना है।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग होना काफी दुख की बात है। जो लोग इस तरह के नकारात्मक कमेंट करते हैं, वह अंदर छिपे गुस्से को बाहर निकालते हैं।' बता दें कि इलीगल 3 का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो काफी इंट्रस्टिंग लग रहा है। सीजन 3 29 मई
