एल्विश यादव से ED ने की 8 घंटे तक पूछताछ, सवालों से बिग बॉस ओटीटी 2 विनर के छूटे पसीने

Elvish Yadav questioned by ED: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एल्विश यादव को ईडी ने पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया था। इस दौरान ईडी ने एल्विश यादव से 8 घंटे तक सवाल-जवाब किया। आइए जानते हैं पूरी खबर..

Elvish Yadav Update: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। एल्विश यादव का विवादों से काफी गहरा नाता रहा है। इसी साल उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई थी। रेव पार्टियों में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव को जेल भी जाना पड़ा था। इसके बाद ही ईडी (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज कर दिया था। इस बीच ईडी ने एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया। इस दौरान एल्विश को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं एल्विश से ईडी ने तक क्या-क्या पूछा....

elviis

ईडी के निशाने पर आए एल्विश यादव

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार एल्विश यादव से करीब 8 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे रेव पार्टी, सांपों के जहर की स्पालाई और अन्य चीजों के बारे में सवाल किया गया। इसके अलावा एल्विश से उस पार्टी और उसके ऑर्गेनाइजर के बारे में पूछा गया जिसमें कथित तौर पर सांपों के जहर की सप्लाई हुई थी। वहीं इस दौरान उनकी नेटवर्थ, प्रोपर्टी और लग्जरी गाड़ियों के बारे में भी चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी के अधिकारियों ने तस्वीरों, वीडियो और चैट सेशन को रिव्यू करने के लिए एल्विश का फोन जब्त कर लिया था।

End of Feed