Orhan Awatramani-Elvish Yadav Kissing Video: सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपनी शोज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एल्विश यादव की कभी कोई तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी किसी बयान की वजह से हर जगह छा जाते हैं। इसी बीच एल्विश यादव और ओरहान अवात्रामणि (Orhan Awatramani) का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए। इस वायरल हो रहे वीडियो में ओरहान अवात्रामणि ने एल्विश यादव के साथ कुछ ऐसा करने का सोचा जिसने सबके हैरान कर दिया। तो चलिए जानते हैं एल्विश यादव और ओरहान अवात्रामणि के वीडियो से जुड़ा पूरा मामला।
ऑरी की इस हरकत पर भड़के एल्विश यादव
एल्विश यादव एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं, इसकी वजह कोई उनका कोई शो या लुक नहीं बल्कि एक वीडियो है। इस वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव सोशल मीडिया स्टार ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एल्विश यादव और ऑरी साथ में फोटोज के लिए पोज देते नजर आए। इस दौरान ऑरी ने एल्विश यादव संग सेल्फी भी ली। लेकिन इसी दौरान ऑरी ने एल्विश यादव को किस करने की कोशिश की जिससे वो भड़क गए। इसके बाद एल्विश यादव ने ऑरी को अपने से दूर कर दिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट करते नजर आए। एल्विश यादव के फैंस ऑरी की इस हरकत पर काफी गुस्सा होते दिखाई दिए।
एल्विश यादव का इन शो में रहा जलवा
एल्विश यादव एक जाने-माने यूट्यूब स्टार है। इसके बाद वो टीवी के कई शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT Season 2), मटीवी रोडीज 20, लाफ्टर शेफ्स – अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट समेत कई शो में अपना जलवा दिखा चुके हैं। एल्विश यादव शो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर भी रहे हैं। एल्विश यादव और ऑरी के इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
