Suspense Thriller: एड़ी चोटी का जोर लगाकर भी नहीं समझ पाएंगे सस्पेंस से भरी इन 5 फिल्मों की कहानी, हवा हो जाएगी टाइट

Suspense Thriller Movies on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एक से एक फिल्में है, जिसका सस्पेंस आपको नीचे से ऊपर तक हिलाकर रख देगा। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आपकी रातों की नींद उड़ जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Best Suspense Thriller Movies on Ott: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस थ्रिलर फिल्में (Suspense Thriller Movies) का बोलबाला है। नेटफ्लिक्स से लेकर जियो हॉटस्टार पर ऐसी कई फिल्में है, जिसका सस्पेंस आपको अंदर से हिलाकर रख देगा। इस लिस्ट में बॉलीवुड की कई ऐसी फिल्में हैं, जो अपने ट्विस्ट्स से चौंका देंगी। इन फिल्मों की कहानियां सिर्फ एक्शन नहीं, दिमाग का खेल हैं, जहां हर किरदार शक के घेरे में होता है। इसमें अजय देवगन की फिल्म दृश्यम से लेकर विद्या बालन की मूवी कहानी तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते है इस लिस्ट पर...

suspense thriller

Pic Credit- IMDb

दृश्यम (Apple TV)

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम (Drishyam) की कहानी एक केबल ऑपरेटर की है, जो रात-दिन फिल्में देखता है। उसकी जिंदगी में एक रात अचानक तूफान आ जाता है। उसकी फैमिली एक गलती में फंस जाती है। इस मूवी में भर-भरके सस्पेंस है फिल्म को देखकर आप सोच में डूब जाएंगे। इस आप यूट्यूब और एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

End of Feed