रिलीज से विवादों में फंसी धनुष की Kuberaa, मेकर्स को प्राइम वीडियो ने दी ये धमकी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 9, 2025, 05:01 PM IST

Kuberaa OTT Release Controversy: साउथ के धांसू एक्टर धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni), और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म कुबेरा (Kuberaa) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म कुबेरा के निर्माता सुनिल नारंग (Suniel Narang) ने ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Kuberaa OTT Release Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna Akkineni), और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म कुबेरा (Kuberaa) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स अब तक सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ने को लेकर खबरें सामने आई थीं। पहले ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी अब जून में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक विवाद हो गया है। ये मामला फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ा हुआ है। तो चलिए जानते हैं आखिर मामला क्या है।

Kuberaa OTT Release Controversy

'कुबेरा' की ओटीटी रिलीज को लेकर हुआ विवाद

धनुष, नागार्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इस बार वजह फिल्म की ओटीटी रिलीज है। फिल्म कुबेरा के निर्माता सुनिल नारंग (Suniel Narang) ने खुलासा किया है कि 'मैंने उनसे जुलाई तक का समय मांगा, क्योंकि पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी हो सकती है लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर 20 जून को रिलीज नहीं हुई तो डील से 10 करोड़ काट देंगे।' सुनिल ने आगे बोला कि 'ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अब फिल्मों की रिलीज पर बहुत हावी हो रहे हैं। तेलुगु फिल्में आमतौर पर 28-30 दिनों में ओटीटी पर आती हैं लेकिन प्राइम वीडियो का यह दबाव निर्माताओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।'

End of Feed