'दूसरे महीने ही रंगे हाथों पकड़ा...'- युजवेंद्र चहल ने धनश्री वर्मा को किया था चीट! Rise And Fall में खुले राज

Yuzvendra Chahal Cheated Dhanashree Verma, Later Reveals In Rise And Fall: एमएक्स प्लेयर के धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' में रहते हुए धनश्री वर्मा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक्स पति युजवेंद्र चहल से जुड़े कई राज खोले। धनश्री वर्मा ने बताया कि उन्होंने शादी के दूसरे महीने में ही एक्स-पति को रंगे हाथों पकड़ा था।

Yuzvendra Chahal Cheated Dhanashree Verma, Later Reveals In Rise And Fall: एमएक्स प्लेयर के धमाकेदार शो 'राइज एंड फॉल' ने धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'राइज एंड फॉल' के कंटेस्टेंट्स भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, फिर चाहे वो अपनी जिंदगी के कारण हों या फिर अपनी गेम की वजह से। हाल ही में 'राइज एंड फॉल' कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा एक बार फिर से अपनी शादी की वजह से चर्चा में आ गई हैं। धनश्री वर्मा ने शो में रहते हुए बताया है कि उन्हें शादी के दूसरे महीने में ही पति से धोखा मिला था। हैरत की बात तो यह है कि धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने एक्स-पति को धोखा देते हुए खुद रंगे हाथों पकड़ा था। इस बात का जिक्र खुद धनश्री वर्मा ने शो में कुब्रा सैत संग बातचीत के दौरान किया।

dhanashree verma on yuzvendra chahal

फोटो क्रेडिट- धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल इंस्टाग्राम

धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने 'राइज एंड फॉल' में ब्रेकफास्ट टेबल पर अपनी को-कंटेस्टेंट कुब्रा सैत संग बातचीत में बताया कि कैसे उन्हें धोखा मिला था। दरअसल, शो में कुब्रा सैत ने धनश्री से सवाल किया कि उन्हें कब एहसास हुआ था कि रिश्ते में उनसे गलती हो गई है। कुब्रा सैत ने पूछा, "कब तुम्हें ये लगा कि जिस रिश्ते में तुम हो, वो नहीं चल सकता, ये गलती हो गई है अभी?" इसपर धनश्री वर्मा ने नाम लिये बगैर कहा, "पहले ही साल में। शादी के दूसरे महीने में ही रंगे हाथों पकड़ा था।" धनश्री वर्मा की बातें सुनकर कुब्रा सैत भी हैरान रह गईं। धनश्री वर्मा का इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

End of Feed