Dhadak 2 OTT Release: ऑनलाइन स्ट्रीम हुई 'धड़क 2', जानिए कब और कहां देख पाएंगे सिद्धांत चतुर्वेदी-त्रिप्ती डिमरी की फिल्म

Dhadak 2 OTT Release: मशहूर डायरेक्टर शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2) को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने इसे नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। दर्शक अब इसे घर बैठे आसानी से देख पाएंगे।

Dhadak 2 OTT Release: शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' (Dhadak 2) को निर्माताओं ने 1 अगस्त के दिन रिलीज किया था। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया था। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स की ओर से 'धड़क 2' को शानदार रिव्यू मिले थे। हैरानी की बात यह है कि 'धड़क 2' की कहानी की जमकर तारीफ होने के बाद भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में निर्माताओं को खुश नहीं कर पाई थी। बड़े परदे से उतरने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म 'धड़क 2' को ऑनलाइन स्ट्रीम करा दिया है। आइए जानते हैं इस मूवी को मेकर्स ने कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम कराया है।

Dhadak 2 OTT Release

Image Source: IMDb

ऑनलाइन स्ट्रीम हो गई है 'धड़क 2'

निर्माताओं ने फिल्म 'धड़क 2' को आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है। स्ट्रीमिंग दिग्गज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'धड़क 2' की ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी थी। 'धड़क 2' आज यानी 26 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम हो चुकी है। जो लोग इस मूवी को सिनेमाघरों में जाकर देख नहीं पाए थे और अब इस वीकेंड फैमिली और फ्रेंड्स के साथ फिल्म 'धड़क 2' को घर बैठे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

End of Feed