Devara Ott Release: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' ओटीटी पर मचाएगी तहलका, जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Devara Ott Release: साउथ स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर जल्द रिलीज होगी। मेकर्स ने पोस्टर शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Devara Ott Release: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'देवरा' सिनेमाघरों में 27 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन शिव कोरतला ने किया है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया। पहली बार जाह्नवी और जूनियर एनटीआर ने साथ में स्क्रीन शेयर किया। विलेन के किरदार में सैफ काफी दमदार लगे थे। मेकर्स जल्द इस फिल्म के सेकेंड पार्ट पर काम शुरू करेंगे। फिल्म जल्द ओटीटी पर स्ट्रीम होने वाली है। आइए जानते हैं फिल्म कब और कहां देख सकते हैं। ये भी पढ़ें- कौन थी सलमान खान की वो गर्लफ्रेंड जिसकी जवानी पड़ गई थी सोमी अली के सामने फीकी? 2 मिनट में तोड़ा था रिश्ता...

Devara

Devara (Credit Pic: instagram)

नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को स्ट्रीम होगी। मेकर्स पहले इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म हिंदी में रिलीज होगी।

End of Feed