वेब सीरीज

Detective Sherdil: दिलजीत संग करने के एक्सपीरियंस पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'वो एकदम अलग...' -Exclusive

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 4, 2025, 07:27 PM IST

Arjun Tanwar Interview: जी5 की धांसू फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' (Detective Sherdil) से धमाल मचाने वाले एक्टर अर्जुन तंवर (Arjun Tanwar) ने अभी हाल ही में Zoom को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तंवर अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) संग काम करने के अनुभव पर बोलते नजर आए।

Image

Arjun Tanwar Zoom Interview

Arjun Tanwar Interview: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' (Detective Sherdil) को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ बाकी किरदारों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, लेकिन सबसे ज्यादा बातें अर्जुन तंवर (Arjun Tanwar) को लेकर हो रही हैं। इन सब के बीच अर्जुन तंवर का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने को-स्टार दिलजीत दोसांझ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं Zoom से की गई खास बातचीत के दौरान अर्जुन तंवर ने क्या बोला है।

अर्जुन तंवर ने दिलजीत दोसांझ को कही ये बात

फिल्म 'डिटेक्टिव शेरदिल' में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले अर्जुन तंवर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। अर्जुन तंवर ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन तंवर ने दिलजीत दोसांझ संग काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। अर्जुन तंवर ने कहा कि 'मैं उन्हें बहुत प्यार और सम्मान करता हूं। वो भी मुझे बहुत इज्जत देते हैं। उनकी एक्टिंग का तरीका कमाल है। सीन से पहले वो बहुत शांत रहते हैं, लेकिन जैसे ही ‘एक्शन’ बोलता है, वो एकदम अलग किरदार में ढल जाते हैं। मैंने सेट पर उनसे बहुत कुछ सीखा।' इसके बाद 'डिटेक्टिव शेरदिल' का हिस्सा बनने पर अर्जुन तंवर ने कहा कि 'जब मुझे पता चला कि मुझे दिलजीत पाजी की लीड वाली फिल्म में इतना अच्छा किरदार मिला है। दिलजीत संग फिल्म करना मेरे लिए एक खास पल था।'

कहां देख सकते हैं फिल्म

दिलजीत दोसांझ और अर्जुन तंवर की फिल्म डिटेक्टिव शेरदिल 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और अर्जुन तंवर के साथ रत्ना पाठक शाह (Ratna Pathak Shah), बनिता संधू (Banita Sandhu), कश्मीरा ईरानी (Kashmira Irani) और बोमन ईरानी (Boman Irani) भी अहम रोल में हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article