Delhi Crime Season 3: इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी नेटफ्लिक्स इंडिया की धांसू क्राइम सीरीज 'दिल्ली क्राइम' (Delhi Crime 3) अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए एकदम तैयार है। हाल ही में मेकर्स ने इस सीरीज का टीजर जारी कर फैन्स की बेताबी को ओर बढ़ा दिया है। बीते दो सीजन की तरह ही इस बात भी मेकर्स दर्शकों के एक रोमांचक कहानी लेकर आए हैं। अब देखने यह है कि क्या एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में नजर आ रहीं शेफाली शाह (Shefali Shah) इस कहानी को सुलझाने में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी में कामयाब रहती हैं नहीं!
कहानी होने वाली है दमदार
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में शेफाली शाह के सामने इस बार विलेन बनकर हुमा कुरैशी नजर आएंगी। इस सीरीज में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी अपनी टीम के साथ एक ऐसे केस में उतरती हैं जो दिल्ली की गलियों से आगे बढ़कर समाज की परछाइयों में समा जाता है। सीधे तौर पर कहें तो इस बार की कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क की है, जो आपको हिलाकर रख देगी। इस क्राइम को अंजाम बड़ी दीदी यानी हुमा कुरैशी देती हैं।
ये है ‘'दिल्ली क्राइम सीजन 3' की कास्टिंग
तनुज चोपड़ा के निर्देशन में बनी 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में शेफाली शाह के साथ राजेश तैलंग और रसिका दुग्गल की वापसी हुई है जबकि हुमा कुरैशी, सयानी गुप्ता, केली दोरजी, अंशुमान पुष्कर और मीता वशिष्ठ इस नए सीजन में अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को एसके ग्लोबल एंटरटेनमेंट और गोल्डन कारवां मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
कब रिलीज होगी 'दिल्ली क्राइम सीजन 3'
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' के टीजर को दर्शकों की ओर से शानदार रिस्पांस मिला है। यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 13 नवंबर 2025 को ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी। आप ऊपर इस सीरीज के टीजर को भी देख सकते हैं।
