Panchayat 3 की रिलीज से पहले सीजन 4 पर शुरू हुआ काम, इतने सीजन तक मिलेगा 'पंचायत' का डोज

  • Authored by: अभय
  • Updated May 26, 2024, 08:24 PM IST

Panchayat Director on Next Part of Series: 'पंचायत 3' के डायरेक्टर ने अभी हाल ही में सीरीज के अगले सीजन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। डायरेक्टर ने बताया कि कितने सीजन तक प्राइम वीडियो की ये सीरीज घमाल मचाने वाली है।

Panchayat Director on Next Part of Series: बॉलीवुड की फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी सीरीज को लेकर भी काफी चर्चा होती रहती हैं। इन दिनों वेब सीरीज 'पंचायत 3' सुर्खियों में बनी हुई है। प्राइम वीडियो की ये वेब सीरीज से पहले काफी चर्चा में है। इस सीरीज को लेकर एक के बाद एक नए अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में 'पंचायत 3' के डायरेक्टर ने सीरीज का कहानी को लेकर काफी खुलासे किए थे। दीपक मिश्रा ने बताया था इस बार 'पंचायत 3' में काफी कुछ नया देखने को मिलने वाला है। अब इसके बाद दीपक मिश्रा ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसे जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

Panchayat Director on Next Part of Series

Instagram

'पंचायत' सीरीज को लेकर डायरेक्टर ने किया बड़ा ऐलान

प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'पंचायत 3' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। लेकिन 'पंचायत 3' के डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने सीरीज की रिलीज से पहले बड़ा ऐलान कर दिया है। 'पंचायत 3' के डायरेक्टर ने सीरीज को आगे बढ़ाने को लेकर बड़ी बात बोली है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार 'पंचायत 3' के डायरेक्टर दीपक मिश्रा सीरीज के चौथे पार्ट को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं मेकर्स इस 'पंचायत' सीरीज के कुल 5 पार्ट लाने वाले हैं।' सीरीज को लेकर सामने आए इस अपडेट ने फैंस को खुश कर दिया है। आपको बता दें 'पंचायत' सीरीज का पहला सीजन साल 2020 में आया था। पहले सीजन के चार साल बाद अब 'पंचायत 3' दस्तक देने वाली है।

End of Feed