Deepak Chaurasia confirmed contestant in Bigg Boss OTT 3: कुछ ही घंटों में, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू होने वाला है। फ़ैस पलके बिछाए शो का इंतजार कर रहे हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जाने वाला, बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन आज रात (21 जून) प्रीमियर के लिए पूरी तरीके से तैयार है। इसकी भव्य रिलीज़ से पहले, रियलिटी शो के निर्माता अपने सोशल मीडिया पर एक-एक करके प्रतियोगियों की झलकियाँ साझा कर रहे हैं। अब जियो सिनेमा ने नया प्रोमो जारी किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि पत्रकार दीपक चौरसिया शो में भाग लेने वाले हैं। और कहा जा सकता है कि इस बार बिग बॉस का घर न्यूज रूम बनने वाला है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
कुछ मिनट पहले, जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बिग बॉस ओटीटी 3 के कंफर्म कंटेस्टेंट की एक झलक देते हुए तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया। इस पोस्ट में, हम देखते हैं कि कंटेस्टेंट का केवल आधा चेहरा ही सामने आया है। यह कंटेस्टेंट कौन है, इस पर इशारा करते हुए, बिग बॉस ओटीटी 3 के निर्माताओं ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, "बिग बॉस ओटीटी 3 की हर खबर अब होगी ब्रेकिंग न्यूज! क्या आप इस शख्सियत का अंदाजा लगा सकते हैं? उसके बारे में अधिक जानने के लिए जियो सिनेमा प्रीमियम पर जाएं!
इसी के साथ बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 3 में भाग लेने वाले कथित प्रतियोगियों में साई केतन राव, चंद्रिका दीक्षित (वड़ा पाव गर्ल), लव कटारिया, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, पायल मलिक, कृतिका मलिक, अरमान मलिक, पॉलोमी दास, शिवानी कुमारी, मुनीषा खटवानी, सना सुल्तान खान, विशाल पांडे, सना मकबूल और रैपर नैज़ी शामिल हैं। हालांकि, पुष्टि किए गए प्रतिभागियों के नाम आज रात शो के प्रीमियर के बाद सामने आएंगे।
