Dabba Cartel स्क्रीनिंग पर चश्मा चढ़ाकर पहुंची रेखा, कातिल अदाओं से लूट ली लाइमलाइट

Rekha at Dabba Cartel Screening: बॉलीवुड अदाकारा रेखा (Rekha) बीती रात अपनी दोस्त और अदाकारा शबाना आजमी की वेब सीरीज डब्बा कार्टेल (Cartel ) की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची। रेखा ने डब्बा कार्टेल की स्क्रीनिंग पर अपने जुदा अंदाज से लाइमलाइट लूट ली और सबको दीवाना बना दिया। रेखा आंखों पर चश्मा चढ़ाकर पहुंची थीं, जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Rekha at Dabba Cartel Screening: बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी की नई वेब सीरीज डब्बा कार्टेल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसमें ज्योतिका, गजराज राव और शालिनी पांडे जैसे मंझे हुए कलाकार दिखाई देंगे। बीती रात डब्बा कार्टेल के मेकर्स ने बॉलीवुड स्टार्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतजाम किया था, जिसमें कई नामी हस्तियां पहुंची थीं। इनमें से एक एवरग्रीन रेखा भी रहीं, जिन्होंने अपने हटकर अंदाज से लाइमलाइट लूट ली। रेखा हमेशा से ही अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं और बीती रात भी उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों को दीवाना बना दिया।

Rekha shabana Azmi

चश्मा चढ़ाकर रेखा ने फैंस को किया पागल

अदाकारा रेखा बीती रात गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर डब्बा कार्टेल देखने के लिए पहुंची थीं। रेखा जैसे ही मीडिया के सामने आईं, वैसे ही लोगों की आंखों में चमक आ गई। रेखा गोल्डन रंग की साड़ी में बहुत की कमाल की लग रही थीं। रेखा ने गोल्डन साड़ी पर खूबसूरत चश्मा भी चढ़ाया हुआ था, जिसमें वो कमाल की नजर आ रही थीं। रेखा ने स्क्रीनिंग पर शबाना आजमी के साथ जमकर पोज दिए, जिस दौरान दोनों कमाल की लग रही थीं। आप रेखा और शबाना का वायरल वीडियो नीचे देख सकते हैं:

End of Feed