'Citadel: Honey Bunny' में सामंथा-वरुण के किसिंग सीन ने हिलाया इंटरनेट, बार-बार देखा जा रहा है वीडियो

Samantha-Varun Kissing scene in Citadel: वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की नई स्पाई वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny) ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर निर्माताओं ने रिलीज कर दी है। इस सीरीज से सामंथा और वरुण का किसिंग सीन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Samantha-Varun Kissing scene in Citadel: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की नई स्पाई वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny) आज यानी 7 नवंबर के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर दी गई है। मेकर्स ने इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया है। जैसी ही यह सीरीज ऑनलाइन रिलीज हुई है, तभी से लोगों ने इसके एपिसोड्स देखना शुरू कर दिया है। जिन-जिन लोगों ने यह सीरीज देख ली है उन्हें यह खूब पसंद आई है। इस सीरीज से सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन का एक सीन इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Samantha Ruth Prabhu-Varun Dhawan's kissing scene in 'Citadel

'सिटाडेल: हनी बनी' से जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस किसिंग सीन ने इंटरनेट हिला दिया है। लोगों द्वारा यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सामंथा और वरुण की केमिस्ट्री बेहद शानदार है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वरुण और सामंथा के किसिंग सीन ने आग लगा दी है।' दोनों एक्टर्स की एक्टिंग की लोगों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है।

End of Feed