Samantha-Varun Kissing scene in Citadel: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की नई स्पाई वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' (
'सिटाडेल: हनी बनी' से जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सामंथा रुथ प्रभु और वरुण धवन किस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के इस किसिंग सीन ने इंटरनेट हिला दिया है। लोगों द्वारा यह वीडियो बार-बार देखा जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सामंथा और वरुण की केमिस्ट्री बेहद शानदार है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'वरुण और सामंथा के किसिंग सीन ने आग लगा दी है।' दोनों एक्टर्स की एक्टिंग की लोगों द्वारा खूब तारीफ की जा रही है।
वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की इस स्पाई सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny) का निर्देशन निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके ने किया है। इस सीरीज में वरुण और सामंथा के कई धांसू एक्शन सीन्स हैं, जो लोगों को पसंद आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में वरुण और सामंथा ने साथ में पहली बार काम किया है और दोनों की जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कामयाब रही है।
