वेब सीरीज

Chhaava OTT Release: नेटफ्लिक्स पर इस दिन दस्तक देगी Vicky Kaushal स्टारर !! जानिए यहां

Vicky Kaushal's Chhaava OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 50 दिन हो गए हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानें किस दिन इस मूवी को दर्शक घर बैठे देख पाएंगे।

Image

Vicky Kaushal's Chhaava

Vicky Kaushal's Chhaava OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'छावा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग ली थी। इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 50 दिन हो गए हैं। ऑडियंस की ओर से इस मूवी को भरपूर प्यार मिला है। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक विक्की कौशल की 'छावा' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं यह मूवी किस दिन से ऑनलाइन स्ट्रीम होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माताओं ने अब विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' को नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल के दिन पेश करने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। मेकर्स ने फिल्म को लगभग 2 महीनों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम करने का फैसला किया है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की 'छावा' साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। Sacnilk के मुताबिक इस मूवी ने भारत में 597.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि ये मूवी भारत में 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लेगी। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड यह फिल्म 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

विक्की कौशल ने फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में मुगलों के सम्राट बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना बने हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, विनीत कुमार सिंह और आशुतोष राणा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article