वेब सीरीज

Chhaava OTT Release: इस दिन घर बैठे देख पाएंगे विक्की कौशल की 'छावा' !! Netflix संग डील हुई फाइनल

Chhaava OTT Release: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' के सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीनों के बाद अब इसे ऑनलाइन स्टीम कराया जाएगा। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस एतिहासिक ड्रामा के लिए मेकर्स ने नेटफ्लिक्स के साथ डील फाइनल की है।

Image

Chhaava OTT Release Date

Chhaava OTT Release: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की एतिहासिक ड्रामा 'छावा' (Chhaava) 14 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो विक्की कौशल की 'छावा' ने 600 करोड़ रुपये के आसपास कमाई कर ली है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद अब मेकर्स ने 'छावा' को ऑनलाइन स्ट्रीम कराने का फैसला कर लिया है। आइए देखें मेकर्स ने किस दिन विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की 'छावा' को ऑनलाइन रिलीज करेंगे।

इस दिन ऑनलाइन स्ट्रीम होगी विक्की कौशल की 'छावा'

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' नेटफ्लिक्स पर 11 अप्रैल के दिन रिलीज की जा सकती है। मेकर्स फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 2 महीनों के बाद ऑनलाइन पेश करेंगे। यह खबर उन लोगों के लिए बड़ा सरप्राइज है, जो इसे सिनेमाघरों में जाकर नहीं देख पाए। हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी तक 'छावा' की ऑनलाइन रिलीज पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' एक धांसू मूवी है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है। इस फिल्म में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिका में हैं और उन्होंने महारानी येसुबाई का किरदार निभाया जबकि अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब के रोल में दिखाई दिए। फिल्म में आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर सहित कई कलाकार लीड रोल में शामिल हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article