वेब सीरीज

Chandu Champion OTT Release: कार्तिक आर्यन स्टारर को इस दिन घर बैठे देख पाएंगे आप, जानिए तारीख

Chandu Champion OTT Release: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट फ्री होने वाली है। यह अभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रेंट के साथ उपलब्ध है।

Image

Chandu Champion OTT Release Date

Chandu Champion OTT Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय फिल्म 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन का धांसू ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद ऑडियंस भी उनकी दीवानी हो गई थी। जो लोग कार्तिक आर्यन को सिनेमाघरों में जाकर नहीं देख पाए था अब वो इसे घर बैठकर ऑनलाइन देखने का लुत्फ उठा पाएंगे।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' इस समय अमेज पर रेंट पर उपलब्ध है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अब यह फिल्म सभी लोगों के लिए अब अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है। पोर्टल से जुड़े जानकारी के अनुसार कबीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सभी लोगों के लिए 9 अगस्त से रेंट फ्री स्ट्रीम होगी। कार्तिक आर्यन के फैन्स इसे देखने के लिए बेताब हैं।

'चंदू चैंपियन' भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। यह फिल्म कथित तौर पर भारतीय सेना में लड़ते समय पेटकर की गंभीर चोटों में से एक का वर्णन करती है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा विजय राज, भुवन अरोड़ा, पलक लालवानी और एडोनिस कपसालिस सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को आने वाले दिनों फिल्म 'भूल भुलैया 3' में तृप्ति डिमरी के साथ लीड रोल में देखा जाएगा

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article